Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज, सिंहदेव ने दी दागी लोगों को लेकर नसीहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर। 

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। सिंहदेव ने कहा, “राजनीतिक पार्टियों को मेरी सलाह है कि दागी लोगों को अपनी पार्टी में जगह न दें।”

इस नृशंस हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा, “हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

मुख्यमंत्री साय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह टीम फॉरेंसिक जांच के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहराई से मामले की छानबीन कर रही है।

अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रशासन ने गिरफ्तार आरोपियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

SIT की जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटी साक्ष्य जुटाने में

फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।


news paper editing
previous arrow
next arrow