Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुपेला बाजार में सड़क पर पसरे व्यापारियों पर नगर निगम की कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

सुपेला साप्ताहिक बाजार में सड़क पर व्यापार कर रहे विक्रेताओं पर नगर निगम भिलाई ने सख्ती दिखाई। रविवार को बाजार में सड़क पर पसरे व्यापारियों के कारण यातायात बाधित होने की समस्या पर नगर निगम ने व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कार्रवाई की।

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम के राजस्व विभाग ने सड़क पर चूने से मार्किंग की और सभी व्यापारियों को चेतावनी दी कि लाइनिंग के बाहर व्यापार न करें। इसके बावजूद कई व्यापारी सड़क पर व्यापार करते पाए गए।

रविवार सुबह जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत और ऐसा लहरे की उपस्थिति में नगर निगम की टीम ने सुपेला अंडर ब्रिज से गदा चौक तक सड़क के दोनों ओर कार्रवाई की। फल, कपड़े, प्लास्टिक, चना मुर्रा और सब्जी बेचने वाले व्यापारियों को हटाया गया और उन्हें हद में रहकर व्यापार करने का निर्देश दिया गया।

इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम मुनादी करते हुए व्यापारियों को यातायात बाधित न करने की सलाह देती रही।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और महापौर नीरज पाल ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात बाधित होने से आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित स्थान पर ही व्यापार करें।

कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, शरद दुबे, जेपी तिवारी, बालकृष्ण नायडू, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, गुप्ता नंद तिवारी, निरंजन असाटी, नंदू, अंजनी सिंह, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े और विष्णु सोनी उपस्थित रहे।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow