Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नगर निगम भिलाई की पहल: पार्कों की देखरेख की जिम्मेदारी स्थानीय निवासियों को, बनाएं सुंदर और सुरक्षित माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

नगर निगम भिलाई द्वारा शहर के उद्यानों की देखरेख की जिम्मेदारी अब स्थानीय निवासियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक उद्यान स्थित हैं, जिनका रखरखाव और मेंटेनेंस करना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। यह उद्यान नगर के आकर्षण का अहम हिस्सा हैं और स्थानीय निवासियों द्वारा इनका भरपूर उपयोग किया जाता है।
नगर निगम ने इन उद्यानों को व्यवस्थित करने और उनके रखरखाव के लिए स्थानीय निवासियों की समितियां बनाई हैं, और इसमें लोग खुशी-खुशी इस पहल में भाग ले रहे हैं। नगर निगम को अपने सीमित संसाधनों से उद्यानों का मेंटेनेंस करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन शासन द्वारा जनभागीदारी से काम करने के निर्देश मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।


उद्यान विभाग की प्रभारी अध्यक्ष श्रीमती नेहा साहू ने भी इस पहल को लेकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया। नेहरू नगर निवासी श्रीमती गीता मोदी ने बताया कि उनका क्षेत्र स्थित मिलेनियम पार्क अब बहुत ही आकर्षक बन चुका है, जहाँ महिलाएं भजन-कीर्तन करती हैं और सुबह योग-प्राणायाम भी करती हैं। साथ ही, स्थानीय महिलाओं का समूह असामाजिक तत्वों को पार्क में घुसने से रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।


नगर निगम भिलाई ने अब प्रमुख उद्यानों की देखरेख के लिए स्थानीय समितियों को जिम्मेदारी दी है, जिसमें शिवाजी पार्क, मिलेनियम पार्क, महाराणा प्रताप पार्क, पदुमलाल बक्शी पार्क, पिंक गार्डन, शास्त्री पार्क, हैप्पी गार्डन, सम्राट अशोक उद्यान, कोहका गार्डन, और परी गार्डन शामिल हैं।
महापौर श्री नीरज पाल ने भी स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के उद्यानों का देखरेख करने में रुचि लें, ताकि भिलाई शहर सुंदर और व्यवस्थित बना रहे। नगर निगम इस पहल में पूरा सहयोग करेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow