Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम का ताबड़तोड़ एक्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

रायपुर। 

राजधानी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम की टीम ने जोरदार कार्रवाई की है। जोन 8 की टीम ने जरवाय क्षेत्र में लगभग 50 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसते हुए सीसी रोड को काटकर आवागमन बाधित कर दिया। इस कार्रवाई में नगर निगम और ग्राम निवेश विभाग से ले आउट व नक्शा पास कराए बिना किए जा रहे काम को तत्काल बंद कराया गया।

नगर निवेश अधिकारी आभाष मिश्रा ने बताया कि सीके डेवलपर्स और अन्य दो-तीन पार्टनर मिलकर लॉजिस्टिक पार्क के नाम से नेशनल हाईवे से लगी लगभग 50 एकड़ भूमि पर बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। साथ ही हाईवे से जोड़ने के लिए सीसी रोड का भी निर्माण किया गया था।

आभाष मिश्रा ने बताया कि जमीन से जुड़े दस्तावेज मंगाकर मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध प्लाटिंग से राजस्व को नुकसान हो रहा है, जिसे रोकने के लिए निगम अब ऐसे बड़े अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर नजर बनाए हुए है। आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ इस अभियान में रायपुर तहसीलदार मनुमुक्ता पाटिल, जोन 8 के जोन कमिश्नर एके हालदार, नगर निवेशक आभाष मिश्रा के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता और नगर निवेश उप अभियंता अक्षय भारद्वाज व रूचिका मिश्रा शामिल थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment