Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजिम को बड़ी सौगात: नगर पंचायत से बनी नगर पालिका, विधायक रोहित साहू ने सीएम साय और डिप्टी सीएम साव का जताया आभार

राजिम नगर पालिका-omdarpan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


राजिम |

भाजपा विधायक रोहित साहू ने नगर पंचायत राजिम को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने पर प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

विधायक रोहित साहू ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय करार देते हुए कहा कि यह कदम राजिम के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बनने से क्षेत्र में बेहतर शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा और प्रशासन और अधिक सुदृढ़ होगा।

नागरिकों को दी बधाई

इस नई सौगात के लिए विधायक साहू ने समस्त नगरवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगर पालिका बनने से राजिम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा और नागरिकों को पहले से कहीं बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी। उन्होंने इसे “जन-विश्वास से जन-विकास तक” की यात्रा बताया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow