14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल में 252 मदरसे होंगे बंद

OM Darpan

Sep 14, 2026 04:43 am 184 views
  • राज्यभर में हुए सर्वे के बाद अल्पसंख्यक मामलों के विभाग ने की कार्रवाई

  • 100 संस्थानों से मांगा जवाब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यभर में संचालित 252 मदरसों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विभाग के अनुसार, राज्यभर में किए गए सघन सर्वे के दौरान इन संस्थानों के पास न तो जरूरी मंजूरी मिली और न ही बुनियादी सुविधाएं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन मदरसों के पास वैध दस्तावेज और मंजूरी है, वे सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नोटिस पाने वाले संस्थानों पर उनके जवाब की जांच के बाद अगली कार्रवाई तय होगी।


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट में 3600 करोड़ की भारी कटौती

इस कार्रवाई से पहले बंगाल सरकार ने 2026 के बजट में अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसा विभाग के फंड में बड़ी कटौती की थी। विभाग का बजट 5,713 करोड़ रुपए से घटाकर 2,165.42 करोड़ रुपए कर दिया गया है। बजट में करीब 3600 करोड़ रुपए की इस कमी को सरकार के कड़े रुख से जोड़कर देखा जा रहा है।


सुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर जांच

अधिकारियों ने बताया कि जून की शुरुआत से ही सभी जिलों में जमीनी सर्वे शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर हुई इस जांच का मुख्य उद्देश्य अधिकृत और अनधिकृत मदरसों की संख्या का पता लगाना था। सर्वे में संस्थानों की प्रबंधन व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की बारीकी से जांच की गई।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914072658152

विज्ञापन

Advertisement