गोवा : गोवा में आप और गोवा फॉरवर्ड पार्टी का गठबंधन, 'गोवा फर्स्ट' के नाम से लड़ेंगे चुनाव
OM Darpan
गोवा। गोवा में फरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने मिलकर ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन बनाने का ऐलान किया है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के गोवा दौरे के दौरान यह बड़ा राजनीतिक फैसला लिया गया। दोनों पार्टियों का दावा है कि यह गठबंधन गोवा के लोगों को एक वास्तविक और मजबूत विकल्प देने के लिए बनाया गया है।
'तीसरी बार नहीं होगा धोखा'
गठबंधन की ओर से जारी बयान में बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला गया। नेताओं ने कहा कि गोवा की जनता को अब तक दो बार धोखा दिया जा चुका है, लेकिन अब उन्हें तीसरी बार धोखा नहीं दिया जाएगा। आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान दोनों पार्टियां दिखावे के लिए एक-दूसरे से लड़ती हैं।
'2022 में आप को मिली थीं 2 सीटें'
पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022 में आप ने राज्य की 40 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे 2 सीटों पर जीत और 6.7 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 1 सीट जीतने में कामयाब रही थी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन