9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग में बड़ी कार्रवाई: ईडी ने आइएएस अधिकारी संजीव हंस, पूर्व विधायक गुलाब यादव और तीन अन्य को किया गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Nov 13, 2024 10:09 am 197 views
भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग में बड़ी कार्रवाई: ईडी ने आइएएस अधिकारी संजीव हंस, पूर्व विधायक गुलाब यादव और तीन अन्य को किया गिरफ्तार
[smartslider3 slider=6]
पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आइएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के सहयोगियों सुरेश कुमार सिंगला, उनके पुत्र वरुण सिंगला और पवन कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने हंस और यादव से जुड़े इस प्रकरण में कुल 13 लोगों को आरोपित किया है, जिनमें से अब तक पांच प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। ईडी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सिंगला एंड सिंगला कंपनी के संचालक सुरेश कुमार सिंगला और उनके बेटे वरुण सिंगला के अलावा पटना के पवन कुमार शामिल हैं। इन आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मंगलवार को ईडी की विशेष अदालत में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जहां जिला जज रूपेश देव की अदालत ने उन्हें बेउर जेल भेज दिया। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आइएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को भी मुख्य आरोपी बनाया है। हंस और यादव की अवैध संपत्तियों और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के संबंध में ईडी के पास ठोस सबूत हैं। विशेष निगरानी इकाई ने भी ईडी द्वारा दिए गए इन सबूतों के आधार पर इस प्रकरण की जांच शुरू की थी। अब संभावना जताई जा रही है कि ईडी संजीव हंस की पत्नी मोना हंस और गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है।
ईडी के पास पुख्ता सबूत ईडी के पास इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अवैध कमाई से जुड़े पुख्ता सबूत हैं, जो बिहार की विशेष निगरानी इकाई की प्राथमिकी में भी दर्ज हैं। ईडी जल्द ही इन आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में अपील करने की तैयारी में है। हंस और यादव प्रकरण में संजीव हंस और गुलाब यादव के करीबी अन्य व्यक्तियों पर भी शिकंजा कसने की प्रक्रिया जारी है।
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261009140626926

विज्ञापन

Advertisement