दिल्ली में IAS कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज का गुस्सा फूटा
OM Darpan
Jul 28, 2024 10:56 am
212 views
28 Jul 2024
नई दिल्ली।
दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 2 छात्रों की मौत हो गई। इस घटना के बाद BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग पिछले एक हफ्ते से नाले की सफाई के लिए बार-बार दुर्गेश पाठक से गुहार लगा रहे थे, लेकिन विधायक दुर्गेश पाठक और अरविंद केजरीवाल की निकम्मी सरकार ने स्थानीय लोगों की एक गुहार नहीं सुनी।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि सड़क पर ढाई फुट पानी भरा हुआ है। यही पानी बेसमेंट में जाकर भर गया। राहत और बचावकार्य के लिए एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा है। उन्होंने IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने को लेकर विधायक दुर्गेश पाठक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जम्मेदार ठहराया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन