बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, देशभर के सुझाव पर बनाया गया है ये घोषणा पत्र
OM Darpan
Apr 14, 2024 09:52 pm
176 views
14 Apr 2024
नई दिल्ली। लोक सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मोदी सरकार को हैट्रिक के लिए बीजेपी ने इस बार अपनी घोषणा पत्र कई बड़े वादे किए है। विकसित भारत के संकल्प और मोदी की गांरटी के जरिए बीजेपी ने अपना विजन साफ रख दिया है।
बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी की मौजुदगी में मेनिफेस्टो लान्च किया गया। मोदी की गारंटी की झलक बीजेपी के संकल्प पत्र में साफ दिखाई दे रहा है। 2014 में बीजपी ने सबका साथ सबका विकास का नापा दिया। 2019 में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ बीजेपी आगे बढ़ी। 2014 में बीजेपी का चुनाव प्रचार मोदी की गारंटी के साथ चल रहा है।
बीजेपी ने बड़े मुद्दे को पहले ही कर दिया पुरा
भारतीय जनता पार्टी अपने मुद्दे पहले ही पूरे कर चुकी है, जिसमें मुख्य रूप से राम मंदिर का निर्माण, आर्टिकल 370 को हटाना।
घोषणा पत्र में देशभर से आए सुझाव को किया शामिल
बीजेपी ने देशभर से आए सुझावों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए देशभर के लोगों से सुझाव मांगे थे। बीजेपी के मुताबित 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिली। ये घोषणा पत्र उनके आधार पर ही बनाया गया है।
बीजेपी के घोषणा पत्र कुछ खास बाते
- 2047 तक भारत विकसित देश बनाएंगे.
- 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे.
- मुफ्त राशन, पानी और गैस देंगे.
- यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे.
- भारत की सभी भाषाओं में उच्च शिक्षा पर जोर होगा.
- कई वंदे भारत ट्रेनें चलाएंगे.
- पेट्रोल आयात को कम करेंगे.
- युवाओं को रोजगार पर जोर होगा.
- नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू करेंगे.
- मुफ्त राशन की योजना अगले 5 साल लागू रहेगी.
- EV तकनीक बढ़ाने पर जोर होगा.
- 70 साल के ऊपर के सारे बुजुर्ग आयुष्मान योजना के दायरे में होंगे. उन्हें 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा.
- PM आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर और बनाए जाएंगे.
- पाइप से सस्ती रसोईं गैस घर-घर पहुंचाने के लिए काम करेंगे.
- बिजली बिल जीरो करने और उससे कमाई करने के लिए काम करेंगे.
- मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा.
- स्वनिधि योजना का दो तरह से विस्तार होगा. कर्ज की लिमिट 50 हजार से ज्यादा की जाएगी. इसे गांव-गांव तक के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए खोला जाएगा.
- दिव्यांगों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी.
- ट्रांसजेंडर भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाए जाएंगे.
- सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति के लिए अभियान चलाएंगे.
- सब्जी के उत्पादन और स्टोरेज के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे.
- सहकारिता से समृद्धि के रास्ते पर चलेंगे.
- दलहन में आत्मनिर्भरता पर फोकस करेंगे.
- ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने पर जोर देंगे.
- किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी.
- एक देश एक चुनाव लागू करेंगे.
- ECO टूरिज्म के नए सेंटर बनेंगे.

जरूरी खबरें
विज्ञापन