कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, एटीएस तैनात; ड्रोन से हो रही निगरानी
OM Darpan
Jul 28, 2024 01:11 pm
278 views
28 Jul 2024
मुजफ्फरनगर
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। आस्था के केंद्र शिव चौक को एटीएस के हवाले कर दिया गया है। टीम ने भ्रमण कर व्यवस्था देखी। एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि इस बार यात्रा संवेदनशील है, जिसके चलते सुरक्षा के कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। एटीएस की टीम ने शनिवार को पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।
सुरक्षा के सख्त इंतजाम
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि संवेदनशील स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा एजेंसी की टीम को तैनात करने का पत्र मिलने के बाद एटीएस कमांडो शिव चौक, मीनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा समेत कई संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए हैं।
प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी
मुजफ्फरनगर के शिव चौक से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के कांवड़ियां परिक्रमा कर आगे बढ़ते हैं। शहर के लोग रात के समय झांकियां देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा एजेंसी की टीम को तैनात किए जाने के लिए पत्र भेजा गया था।
आतंकी हमले के इनपुट
सूत्र बताते हैं कि खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले से संबंधित इनपुट भी मिला था। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसी के चलते जिले को अब एटीएस कमांडो की एक टीम मिली है।
एसएसपी के निर्देश
शनिवार दोपहर के समय शिव चौक पर तैनात एटीएस कमांडो टीम को एसएसपी अभिषेक सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि इस टीम को शिव चौक, मीनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।
व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा की दृष्टि से जनपद पुलिस के अतिरिक्त एक कम्पनी रेपिड एक्शन फोर्स, छह कम्पनी पीएसी व फ्लड यूनिट तैनात है। साथ ही एंटी सबोटाॅज टीम व बीडीडीएस (बोम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) भी निरंतर जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रहे हैं।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया, "किसी भी धार्मिक यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा बना रहता है। इस बार कांवड़ यात्रा काफी संवेदनशील है। यात्रा की सुरक्षा के लिए एटीएस मांगी गई थी। अब सभी स्थानों को एटीएस के हवाले कर दिया गया है। किसी भी तरह के असामान्य हालात या आतंकी हमले से आसानी से निबटा जा सकेगा।"

Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन