14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव आयोग ने जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे से आचार संहिता उल्लंघन पर मांगा जवाब

OM Darpan

Nov 17, 2024 01:18 am 174 views
[smartslider3 slider=6]
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर जवाब मांगा है। दोनों दलों को सोमवार, 18 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे तक अपना जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने दोनों दलों को लोकसभा चुनाव के दौरान 22 मई 2024 को जारी एडवाइजरी की भी याद दिलाई। इस एडवाइजरी में स्टार प्रचारकों और नेताओं को सार्वजनिक शिष्टाचार बनाए रखने और आदर्श आचार संहिता का पालन करने पर जोर दिया गया था। झारखंड में पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। वहीं, 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी और झारखंड की बाकी सीटों पर चुनाव होने हैं। इस बीच भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें दर्ज कराई हैं। आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अलग-अलग पत्र भेजकर शिकायतों पर स्पष्टीकरण मांगा है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915011716216

विज्ञापन

Advertisement