14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी ने किया शेख मोहम्मद बिन जायद का स्वागत

OM Darpan

Jan 20, 2026 02:46 am 246 views
मोदी ने किया शेख मोहम्मद बिन जायद का स्वागत

नई दिल्ली। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ मित्रता का एक भव्य नजारा आज राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर नई दिल्ली हवाई अड्डे पर यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आत्मीय स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति की अगवानी की और गले लगकर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए इस यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का हवाई अड्डे पर स्वागत करने गया। उनकी यात्रा भारत-संयुक्त अरब अमीरात की मजबूत मित्रता के प्रति उनके महत्व को दर्शाती है। मैं उनके साथ चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं।”

https://twitter.com/narendramodi/status/2013211937710952841

 

विशेषज्ञों के अनुसार, राष्ट्रपति नाहयान की यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापारिक, रक्षा और सांस्कृतिक संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगी। आगामी बैठकों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर मुहर लगने की संभावना है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914140143687

विज्ञापन

Advertisement