नव विवाहिता ने लगाई फांसी, ढाई महिने पहले हुई थी शादी
OM Darpan
Jun 25, 2024 12:38 am
193 views
25 Jun 2024
- पुलिस को नहीं दी गई घटना की जानकारी सूचना
बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह से ससुराल वाले खुश नहीं थे। जिस से आए दिन अनबन होती रहती थी। रविवार को भी ससुराल वालों ने विवाहिता पर तंज कस दिया। इसके बाद विवाहिता अपने कमरे में चली गई। पति व परिवार के लोग खेतों पर चले गए। देर शाम जब पति ने घर आकर देखा तो छत के कुंडे के रस्सी के सहारे पत्नी का शव लटका था। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुचें और इस घटना कि जानकारी पुलिस को दिए बिना आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी से किया इनकार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। उन्होने कहा कि इस मामले कि जानकारी हमें नहीं थी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन