2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के पूर्णिया से ग्रीस भेजा गया एक मीट्रिक टन मखाना

शेयर करें

OM Darpan

Oct 02, 2026 08:53 pm 366 views
बिहार के पूर्णिया से ग्रीस भेजा गया एक मीट्रिक टन मखाना

पूर्णिया। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने पूर्णिया से ग्रीस के लिए 1 मीट्रिक टन पॉप्ड मखाना की खेप रवाना की। बेलौरी स्थित इंडो ग्लोबल एक्सपोर्ट से मंगाई गई यह खेप नई दिल्ली की एस. एस. फूड्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए भेजी जा रही है, जो गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से ग्रीस के पिराएउस पोर्ट पहुंचेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान एपीडा चेयरमैन अभिषेक देव, बागवानी निदेशक अभिषेक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 20 से अधिक देशों को 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का 7000 मीट्रिक टन से अधिक मखाना निर्यात किया है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि निर्यात नीति और मखाना निर्यात मूल्य श्रृंखला के तहत पैकहाउस निर्माण पर काम कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैश्विक मखाना उत्पादन में भारत शीर्ष पर है, जिसमें अकेले बिहार की हिस्सेदारी 80 से 85 प्रतिशत है। राज्य के 10 जिलों में 35,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में इसकी खेती होती है। इस सेक्टर को सबौर स्थित बिहार एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (बीएयू) और दरभंगा स्थित आईसीएआर-नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर मखाना से तकनीकी सहयोग मिल रहा है। घरेलू बाजार की तुलना में निर्यात से उत्पादकों को बेहतर कीमत मिल रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003044927267

विज्ञापन

Advertisement