14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री ने आईसीसी महिला विश्व कप विजेता टीम से की मुलाकात

OM Darpan

Nov 06, 2025 11:58 pm 303 views
प्रधानमंत्री ने आईसीसी महिला विश्व कप विजेता टीम से की मुलाकात

  • टीम को दी बधाई, खिलाड़ियों से देशभर की बेटियों को प्रेरित करने का आह्वान

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की चैंपियन भारतीय टीम से मुलाकात की और शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है और यह जीत देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच अमोल मजूमदार सहित सभी खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी सफलता की कहानियां साझा करने और युवाओं, खासकर छात्राओं को प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक खिलाड़ी से वर्ष में तीन स्कूलों का दौरा करने का अनुरोध किया ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खिलाड़ियों ने साझा किए अपने अनुभव, बोले- ट्रॉफी जीतना एक सपने के सच होने जैसा

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री से 2017 की मुलाकात को याद करते हुए कहा कि तब टीम हार गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री के प्रेरक शब्दों ने उन्हें फिर से खड़ा होने का हौसला दिया। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी जीतने के बाद प्रधानमंत्री से दोबारा मिलना गर्व और सम्मान की बात है।

स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री की सलाह “अपेक्षाओं से निपटना सीखो” हमेशा उनके साथ रही और यही भाव उन्हें कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की प्रेरणा देता है। जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि टीम की असली पहचान हार के बाद वापसी में दिखी, जबकि स्नेह राणा ने इसे टीम की एकजुटता और आपसी समर्थन का परिणाम बताया।


प्रधानमंत्री ने ‘फिट इंडिया’ अभियान पर दिया जोर , बेटियों के लिए प्रेरक बनने का संदेश दिया

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि वे न केवल खेल मैदान पर बल्कि समाज में भी बदलाव की मिसाल हैं। उन्होंने ‘फिट इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया और कहा कि मोटापे जैसी समस्याओं से निपटने के लिए खिलाड़ियों के संदेश का बड़ा प्रभाव होता है। प्रधानमंत्री ने सलाह दी कि हर कोई अपने जीवन में तेल की खपत 10 प्रतिशत कम करने जैसे छोटे कदमों से भी बदलाव ला सकता है।


“क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, भावनाओं का हिस्सा है” — प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जब टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो पूरा देश उत्साहित होता है, और कठिन समय में भी देश की जनता खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहती है।

उन्होंने खिलाड़ियों की टीम भावना, संघर्ष और अनुशासन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम ने न केवल ट्रॉफी जीती है, बल्कि देश की लाखों बेटियों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914221629822

विज्ञापन

Advertisement