15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेर प्रमंडल के पांच जिलों में पहले चरण का मतदान आज, प्रशासन ने कसी कमर

OM Darpan

Nov 06, 2025 10:44 am 231 views
मुंगेर प्रमंडल के पांच जिलों में पहले चरण का मतदान आज, प्रशासन ने कसी कमर

मुंगेर।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज मुंगेर प्रमंडल के पांच जिलों — मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा — में मतदान हो रहा है। प्रशासनिक तैयारियों के बीच मतदाता उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। प्रमंडल का छठा जिला जमुई दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान करेगा।

प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह लगातार सभी जिलों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने मुंगेर स्थित आरडी एंड डीजे कॉलेज में पहुंचकर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान कर्मियों से संवाद किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयुक्त ने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के इस महापर्व में हर अधिकारी-कर्मी की जिम्मेदारी है कि वह ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करे।”

संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

आयुक्त ने बताया कि पांचों जिलों में मतदान से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

प्रत्येक जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को चौकसी बरतने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी स्तर की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं

आयुक्त ने बताया कि सभी जिलों में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें रैंप, शौचालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और आवश्यक दिशा-निर्देशों की बोर्डिंग की गई है। वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। प्रशासन ने मतदाताओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तैयारी की है।

हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम सक्रिय

मतदान दिवस पर किसी भी शिकायत या समस्या के त्वरित समाधान के लिए सभी जिलों और अनुमंडलों में हेल्पलाइन व कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

आयुक्त ने उम्मीद जताई कि इस बार प्रमंडल में मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी और मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915220407787

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 117