8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजीबोगरीब घर का वीडियो, मिस्त्री की कला ने चौंकाया

शेयर करें

OM Darpan

Dec 01, 2024 08:02 am 419 views
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजीबोगरीब घर का वीडियो, मिस्त्री की कला ने चौंकाया
  हर किसी का सपना होता है एक अच्छा घर बनाना। इसके लिए लोग मेहनत और पैसे की कोई कसर नहीं छोड़ते। घर की डिजाइन और निर्माण से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ घरों की डिज़ाइन देखकर लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर की डिजाइन ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस घर को देखकर लोग हैरान हैं और लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @aditiwari9111 द्वारा शेयर किया गया था। वीडियो में सड़क पर चलते हुए एक साधारण सा घर दिखाई दे रहा है, लेकिन जैसे ही दूसरा कोण दिखाया जाता है, घर का रूप चौंका देता है। यह घर त्रिकोणाकार (Triangle-Shaped) है, जो एक दिशा से बहुत चौड़ा और दूसरी दिशा से बहुत पतला नजर आ रहा है।
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं: वीडियो का कैप्शन इस प्रकार था: "शाहजहां से भागा हुआ कारीगर..." इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और 4,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "शाहजहां का कारीगर सच में भाग गया है, कहीं कुछ नायाब बना रहा है या उसे ब्रेक चाहिए था।" एक और यूजर ने लिखा, "कहां-कहां से आते हैं ऐसे कारीगर?" तीसरे यूजर ने आर्किटेक्चर की तारीफ करते हुए लिखा, "आर्किटेक्चर के दिमाग की तो दाद देनी पड़ेगी।" कई अन्य यूजर्स भी घर की डिज़ाइन और कारीगरी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जैसे, "क्या कारीगरी है! बनाने वाली की!" और "बहुत ही खतरनाक घर बनाया है भाई ने तो।" https://twitter.com/aditiwari9111/status/1861419750837879103  
यह वीडियो X (पूर्व में Twitter) पर @aditiwari9111 द्वारा शेयर किया गया था, और अब तक लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261008062929132

विज्ञापन

Advertisement