Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विश्व शांति और कल्याण के लिए विहंगम योग संत-समाज की राष्ट्रव्यापी यात्रा होगी लाभदायक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

मुख्यमंत्री ने रायपुर में विहंगम योग संत-समाज के शताब्दी समारोह में किया प्रतिभाग

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विहंगम योग संत-समाज के स्वर्वेद कथा में शामिल होकर संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कोंडागांव की विधायक सुश्री लता उसेंडी भी उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विहंगम योग संत-समाज की स्थापना के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। राजधानी रायपुर में आयोजित जय स्वर्वेद कथा इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा, “यह हमारा परम सौभाग्य है कि माता कौशल्या की धरती और भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में संत विज्ञान देव जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।” उन्होंने कहा कि विहंगम योग संत-समाज की यह संकल्प यात्रा न केवल प्रदेश बल्कि पूरे विश्व के शांति और कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा, “विहंगम योग संत-समाज के पूज्य संतों का आशीर्वाद हमेशा से छत्तीसगढ़ को मिलता रहा है।” उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में समाज के प्रयासों की सराहना की।

संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और बताया कि यह यात्रा कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर कश्मीर तक जाएगी। रायपुर में इस यात्रा को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर विहंगम योग संत-समाज के पदाधिकारी और समाज के अनुयायी भी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment