सुकमा।
थाना भेज्जी क्षेत्रांतर्गत दंतेशपुरम के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 18 मार्च 2025 को जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्रियों को बरामद किया है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 01 नग BGL लांचर, 19 नग जिंदा राउंड, जिलेटिन रॉड और अन्य खतरनाक सामग्री जब्त की।
सूचना के अनुसार, थाना भेज्जी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोदराजपदर, मैलासुर, दंतेशपुरम और कँगालतोंग के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने नक्सल गस्त सर्चिंग अभियान चलाया। लगभग 12:10 बजे दंतेशपुरम के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक सामग्रियों को छुपाकर रखा था, जिसे जवानों ने बरामद किया।
सभी जवान सुरक्षित हैं, और यह अभियान सफलता से संपन्न हुआ है। इसके बाद सभी जवानों की पार्टी सुरक्षित कैम्प पर लौट आई।
नक्सलियों के बरामद सामग्रियों का विवरण:
01 नग BGL लांचर
19 नग 12 बोर रायफल के जिंदा राउंड
01 नग कमर पोच
55 नग जिलेटिन रॉड









