Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वी,वाय, टी, कॉलेज के एन .सी.सी. सैनिकों ने स्वच्छता अभियान चलाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनसीसी स्वच्छता अभियान दुर्ग

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

37 छत्तीसगढ़ बटालियन एन.सी.सी. दुर्ग से जुड़े शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के एन.सी.सी. अधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे ने बताया कि यह अभियान 37 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें दीपक नगर वार्ड के जल निकाय की सफाई, स्वच्छता रैली, पोस्टर के माध्यम से जागरूकता फैलाने और नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।

एन.सी.सी. सैनिकों और वार्ड के नागरिकों ने दीपक नगर, दुर्ग स्थित रेवा तालाब से प्लास्टिक, खंडित मूर्तियाँ, कचरा, पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट एकत्र किया। इसके बाद उनका उचित प्रबंधन किया गया। सैनिकों ने वार्ड में स्वच्छता रैली का आयोजन कर पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई। उन्होंने पोस्टरों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ जल निकायों के महत्व और अस्वच्छ जल निकायों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस अभियान का नागरिकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और उन्होंने जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य एम.ए. सिद्दिकी ने एन.सी.सी. सैनिकों द्वारा किए गए स्वच्छता अभियान की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अभियान में 37 बटालियन के पी.आई. स्टाफ रोबिन, सीनियर अंडर ऑफिसर पवन, जूनियर अंडर ऑफिसर अभिषेक, सी.पी.एल. गिरधर, तनु, एल.सी.पी.एल. रंजन, कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट रजनी समेत बड़ी संख्या में एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment