Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नीला ड्रम केस: जेल में मां बनते ही बदली मुस्कान, नशा छोड़ बेटी की परवरिश में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मेरठ.

शहर के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुख्य आरोपी मुस्कान के व्यवहार में मां बनने के बाद बड़ा बदलाव आया है। कभी नशे की गिरफ्त में रहने वाली मुस्कान अब अपनी नवजात बेटी की देखभाल में पूरी तरह समर्पित नजर आ रही है। जेल प्रशासन के मुताबिक, वह न केवल नशे से दूर हो गई है, बल्कि अब उसका झुकाव धार्मिक गतिविधियों की ओर हो गया है।

बैरक में बेटी की देखभाल, प्रशासन मुस्तैद

जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान जिस बैरक में बंद है, वहां उसके साथ चार अन्य महिला बंदी भी हैं, जिनके पास छोटे बच्चे हैं। मुस्कान अब अपना पूरा समय अपनी बेटी को सीने से लगाए रखने और उसकी सेवा में बिताती है। जेल प्रशासन ने मानवीय आधार पर इन महिलाओं और बच्चों की देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बच्चों के लिए पर्याप्त दूध, गर्म कपड़े, खानपान और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

साहिल ने बच्ची को देखने की गुहार लगाई

मुस्कान के साथ ही इस हत्याकांड में गिरफ्तार उसका प्रेमी साहिल भी इसी जेल में बंद है। साहिल ने जेल प्रशासन से अपनी बच्ची को देखने की इच्छा जाहिर की है। चूंकि दोनों अलग-अलग बैरक (पुरुष और महिला वार्ड) में बंद हैं, इसलिए सामान्य मुलाकात संभव नहीं है। जेल नियमों के तहत वे केवल पेशी के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से ही एक-दूसरे को देख पाते हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि साहिल को बच्ची दिखाने के संबंध में निर्णय जेल मैनुअल और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

नशे से तौबा, अब धार्मिकता की ओर झुकाव

जेल अधीक्षक के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद शुरुआती दिनों में मुस्कान नशे की आदी थी, जिससे उसे संभालने में प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन, मां बनने के बाद उसमें सकारात्मक परिवर्तन आया है। उसने नशे से पूरी तरह दूरी बना ली है और अब वह खुद को सुधारने की कोशिश कर रही है। वह जेल में होने वाली धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow