Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारी बारिश के कारण दुर्ग में अलर्ट मोड पर अधिकारी, विधायक ललित चंद्राकर ने दिए सख्त निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • तेज बारिश से मोंगरा जलासाय से छोड़ा पानी, गांवों में बाढ़ की स्थिति

दुर्ग: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही जोरदार बारिश ने पूरे प्रदेश में दस्तक दी है। इस भारी बारिश का असर दुर्ग जिले में भी देखने को मिल रहा है। मोंगरा जलासाय से पानी छोड़े जाने के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इस स्थिति को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार समेत सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन के माध्यम से तत्काल अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ के माध्यम से सभी सचिवों को भी निर्देशित किया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। विधायक ने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रभावित लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विधायक ललित चंद्राकर ने आम जनता से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और उफान पर चल रही नदियों से दूर रहें। उन्होंने कहा है कि शिवनाथ, तंदुला और खरखरा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में पुल-पुलिया के ऊपर से गुजरने की कोशिश ना करें। किसी भी हाल में अपनी जान जोखिम में ना डालें और दूसरों को भी उफान पर चल रहे जलस्त्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दें।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment