Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ड्राई-डे पर आबकारी विभाग ने रायपुर कोटा, खम्हारडीह, खरोरा, सेजबहार में अवैध शराब पर कि कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

– 01 लाख 02 हजार की शराब जब्त
– 04 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रामनवमी पर राज्य सरकार ने ड्राय डे घोषित कर रखा है। शराबबंदी के दिन शराब पीने-पिलाने पर कड़ी चौकसी बरती गई। इस शराबबंदी के दिन में आबकारी विभाग द्व‌ारा अवैध शराबों पर तबाड़तोड़ कार्रवाई की गयी। राजधानी रायपुर में कई जगहों पर आबकारी विभाग ने छापेमारी कर रायपुर शहर के कोटा, खम्हारडीह, खरोरा, सेजबहार से 190 लीटर शराब जब्त कर ली गई है। जब्त शराब की कीमत 1 लाख 2 हजार रुपए बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी कर रामनवमी 17 अप्रैल 2024 को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु “शुष्क दिवस” घोषित किया गया था। जिसके तहत समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब आदि को बंद रखने के निर्देश दिए थे।

 

ड्राई-डे पर आबकारी विभाग ने रायपुर कोटा, खम्हारडीह, खरोरा, सेजबहार में अवैध शराब पर कि कार्रवाई

ई रिक्शा में घुम घुमकर मोबाईल फोन लूट/चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

घर घुस युवती से की छेड़छाड, लोगों ने आरोपियों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment