Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक गजेंद्र की पहल पर मुख्यमंत्री ने दी सौगात: दुर्ग में मल्टीलेवल पार्किंग, केनाल रोड और चंडी मंदिर रोड चौड़ीकरण की घोषणा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग विकास कार्य दुर्ग विकास कार्य

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग शहर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दुर्ग में पहुंचकर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की आधारशिला रखी और नई सौगातें दीं। विधायक गजेंद्र यादव की मांग पर इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग, रेलवे स्टेशन तक केनाल रोड का निर्माण, और चंडी मंदिर से नयापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत दुर्ग शहर के नागरिकों ने बड़े धूमधाम से किया। चंडी मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक उनके स्वागत में जनता ने फूल बरसाए। सीएम साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग के प्राचीन चंडी मंदिर में मां चंडिका के दर्शन कर प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि दुर्ग के विकास के लिए राज्य सरकार कभी भी धन की कमी नहीं होने देगी।

भूमिपूजन में 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मठपारा वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में 22 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

विकास कार्यों में तेजी

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, “8 महीने में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में 176 कार्यों के लिए 43 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने हमेशा मेरी हर मांग पूरी की है, और आज भी उन्होंने मल्टीलेवल पार्किंग, केनाल रोड और चंडी मंदिर रोड चौड़ीकरण की घोषणा की।”

भूमिपूजन किए गए विकास कार्य:

  • उरला में खेल मैदान का विकास
  • राजेन्द्र पार्क चौक में सुरक्षा विकास
  • शहर के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण
  • वार्डों में डामरीकरण एवं पेवर ब्लॉक कार्य
  • गयानगर में 33 केवी पावर स्टेशन के पास डॉ. बीआर अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का निर्माण
  • वार्ड 15 सतनाम भवन और सांस्कृतिक भवन का निर्माण
  • शहर में सड़कों और नालियों का निर्माण
  • शिक्षक नगर में पानी टंकी और वाटर सप्लाई पाइप लाइन का निर्माण
  • भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की स्थापना
  • गोंडवाना भवन में अतिरिक्त हॉल का निर्माण
  • विधायक निधि और प्रभारी मंत्री निधि अंतर्गत अन्य विकास कार्य

मुख्यमंत्री का आश्वासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्गवासियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार दुर्ग के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य में चल रही महतारी वंदना योजना, पीएम आवास योजना और अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment