Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अरुण साव के अपमान पर भाजपा लाल-पीली; तेखन सिन्हा ने कहा- पिछड़ा वर्ग को अपमानित करना कांग्रेस की फितरत

Tekhan Sinha statement

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमलावर हो गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ने बघेल के बयान को ‘घृणित’ और ‘पिछड़ा वर्ग विरोधी’ करार दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि समाज के सम्मानित जनप्रतिनिधियों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस की पहचान ही पिछड़ा वर्ग का अपमान: सिन्हा

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ने पूर्व सीएम पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान के इशारे पर हमेशा से पिछड़ा वर्ग समाज को निशाना बनाया जाता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस नेता सुर्खियों में रहने के लिए अनर्गल और अमर्यादित बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं, जिससे समाज में भारी आक्रोश है।

पीएम मोदी के अपमान का भी किया जिक्र

सिन्हा ने कांग्रेस के पुराने बयानों की याद दिलाते हुए कहा कि इनके शीर्ष नेतृत्व ने पहले साहू समाज के गौरव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। देश की जनता ने इसका जवाब कांग्रेस को लगातार तीन बार सत्ता से बाहर रखकर दिया है। अब डिप्टी सीएम अरुण साव के खिलाफ ओछी भाषा का प्रयोग कांग्रेस की समाज विरोधी सोच को उजागर करता है।

माफी नहीं मांगी तो फूंकेंगे पुतला

भाजपा नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि भूपेश बघेल ने अपने शब्द वापस नहीं लिए और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश स्तर पर सड़कों पर उतरेगा। हर चौक-चौराहे पर उनका पुतला दहन किया जाएगा।

तेखन सिन्हा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जल्द ही जिले में पूर्व सीएम के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन इसलिए जरूरी है ताकि भविष्य में कोई भी कांग्रेसी नेता सत्ता जाने की खिसियाहट में पिछड़ा वर्ग के नेताओं पर कीचड़ उछालने की जुर्रत न कर सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow