Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन गांधी जयंती पर भाजपाइयों ने की आंबेडकर प्रतिमा की सफाई, महात्मा गांधी को किया नमन

स्वच्छता पखवाड़ा, गांधी जयंती, आंबेडकर प्रतिमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वच्छता पखवाड़ा, गांधी जयंती, आंबेडकर प्रतिमा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

चंडी शीतला मंडल भाजपा द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर वार्ड क्र.10 शंकर नगर, दुर्ग में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की उपस्थिति और मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार के नेतृत्व में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की गई और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की प्रतिमा और आसपास के परिसर की साफ-सफाई कर, स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने इस अवसर पर महात्मा गांधी, शास्त्री और आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छता अभियान की महत्ता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में आशीष निमजे, दिनेश देवांगन, जितेंद्र राजपूत, सुनील अग्रवाल, साजन जोसफ, धर्मेंद्र यादव, रीता मेश्राम, गोविंद देवांगन, बंटी चौहान, दिनेश मिश्रा, गुंजा पिंचा, शेखर चंद्राकर, मनीष साहू, अजीत वैध, कुमारी बाई साहू, सुरेन्द्र बजाज, शुभम साहू, तुसेन्द्र मेश्राम, फारूक चौधरी, मुहम्मद शेख, भास्कर तिवारी, अल्का चौहान, रत्ना मेश्राम, अस्वमाला मेश्राम, रेखा चंद्राकर, महेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment