Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धरसींवा में भाई को बचाने के प्रयास में दो भाइयों में से एक की दर्दनाक मौत, नाले में डूबा युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • खारून नदी के नाले में डूबने से मनीष चक्रधारी की हुई मौत, गोताखोरों ने दूसरे दिन निकाला शव

धरसींवा (सत्यानंद सोई)
धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतराना से कुरा जाने वाले कच्चे मार्ग के पास स्थित नाले में 11 सितंबर 2024 को एक दर्दनाक घटना घटी। मनीष चक्रधारी और उनके भाई उमेश चक्रधारी ईंट भट्ठा जाने के लिए खारून नदी पार कर रहे थे। मनीष चक्रधारी पहले पानी में उतर कर तैरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उफान के चलते वह पानी में डूब गए।

अपने भाई को डूबते देख, उमेश चक्रधारी ने मनीष को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। उमेश ने तुरंत घटना की सूचना धरसींवा थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से मनीष चक्रधारी की तलाश शुरू की गई। हालांकि, पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण पहले दिन उनका शव बरामद नहीं हो सका।

अगले दिन सुबह फिर से गोताखोरों की टीम ने पतासाजी शुरू की और मनीष चक्रधारी का शव नाले से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धरसींवा भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह हादसा इलाके में गहरा शोक लेकर आया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment