Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पंचायत सचिव गायब, ट्री गार्ड चोरी… पाटन में भड़के जिला पंचायत CEO ने दिए FIR के निर्देश, 4 गांवों का किया औचक निरीक्षण!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पाटन (ओमदर्पण न्यूज़)।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बजरंग कुमार दुबे ने 19 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ढौर, सावनी, दैमार और अमेरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ ने विशेष रूप से पौधारोपण और जल संरक्षण (WAT) के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

 सचिव नदारद

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत दैमार में बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां अमृत सरोवर स्थल से ट्री गार्ड चोरी होने की जानकारी मिलने पर सीईओ ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पंचायत सचिव के अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

अमेरी में टैक्स और पेंशन प्रकरणों की समीक्षा

ग्राम पंचायत अमेरी के दौरे में सीईओ ने तालाब पार स्थित पौधारोपण और WAT निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’ का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने पंचायत स्तर पर कर (टैक्स) संबंधी जानकारी ली और इसे समय पर पोर्टल में दर्ज करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही, गांव के लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की गई और स्वच्छताग्राही दीदियों को मिलने वाले मानदेय वितरण की स्थिति भी जांची गई।

सावनी में मछली पालन और सब्जी उत्पादन पर दिया जोर

ग्राम पंचायत सावनी के निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर और पौधारोपण कार्यों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि पौधारोपण कार्यों को सफल बनाने के लिए आरएएचओ (RAHO) की सहायता ली जाए। साथ ही ग्रामीणों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मछली पालन और सब्जी उत्पादन जैसी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow