Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़कों में गड्ढे, जनता बेहाल- युवा कांग्रेस ने किया ‘सड़क सत्याग्रह’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पत्थलगांव।

नगर की मुख्य सड़कों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ख़स्ताहाल सड़कों से आमजन परेशान हैं। जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक निष्क्रिय बने हुए हैं।

बदहाल सड़कों को लेकर युवा कांग्रेस ने आज सड़क सत्याग्रह करते हुए इंदिरा चौक से किलकिला शिवधाम तक पदयात्रा की। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


पर्यटन स्थल तक की सड़क तालाब में तब्दील

पत्थलगांव से किलकिला तक की सड़क, जो क्षेत्र का प्रमुख दर्शनीय स्थल मानी जाती है, बड़े-बड़े गड्ढों के कारण तालाब जैसी स्थिति में है। सैकड़ों पर्यटकों का रोजाना इस मार्ग से आना-जाना होता है, लेकिन सड़क की दुर्दशा से लोगों का आवागमन दूभर हो गया है।


कांग्रेसियों ने प्रशासन को घेरा

सड़क सुधार की मांग को लेकर हुए इस आंदोलन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से जनता त्रस्त है और अब आंदोलन को व्यापक रूप देने की तैयारी की जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow