बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर तंत्र विद्या करते हुए छह लोगों को ग्रामीणों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। इस घटना में बकरे की बलि देकर तंत्र क्रिया की जा रही थी। ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। फरार लोगों में एक महिला भी शामिल है।
ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर मछली, अंडा, बकरे का भेजा और देशी शराब के साथ तंत्र क्रिया कर रहे पूर्व सरपंच सहित चार लोगों को पकड़ा। इनमें से एक, अशोक नगर निवासी सैलून संचालक सतीश श्रीवास, अपनी बेटी की तबीयत खराब होने के चलते झाड़-फूंक करा चुका था। पूर्व सरपंच ने उसी बैगा को बुलाकर तंत्र विद्या शुरू करवाई थी।
वीडियो हुआ वायरल
ग्रामीणों ने मौके पर ही इन लोगों की गतिविधियों का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिछले मामले का संदर्भ
चार महीने पहले भी बिलासपुर में महिला तांत्रिक और उसके दो सहयोगियों की पिटाई की गई थी। ये लोग जलती चिता के सामने तंत्र विद्या करते पकड़े गए थे।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf”]










