Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नशे में धुत युवक द्वारा पिता से झगड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांकेर।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी उस समय की, जब उसने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हंगामा करने की कोशिश की।

ग्राम कंडेल निवासी जोहन राम यादव ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उसके बेटे हरीशचंद्र यादव (33) ने नशे की हालत में अपने पिता से झगड़ा किया और उसे पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह आक्रोशित हो गया और अपने पिता के साथ बदसलूकी करने लगा। उसने मारपीट की धमकी देते हुए गाली-गलौज भी की। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस, 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आरोपी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय चारामा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow