Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बेमेतरा: जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार, 3.55 लाख का माल जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  • एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर नांदघाट पुलिस की कार्रवाई

  • बिलासपुर और मुंगेली जिले के आरोपी भी धराए

बेमेतरा/नांदघाट.

बेमेतरा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में नांदघाट थाना पुलिस ने एक बड़े जुए के फड़ पर दबिश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल और वाहनों समेत कुल 3 लाख 55 हजार 360 रुपये का मशरुका जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में की गई।

नकद, मोबाइल और बाइक जब्त

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड मारी। मौके से पुलिस ने 7 लोगों को 52 पत्ती ताश के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

तलाशी के दौरान जुआरियों के पास और फड़ से 45,360 रुपये नगद बरामद किए गए। इसके अलावा, पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 8 मोबाइल (कीमत करीब 60,000 रुपये) और 6 मोटरसाइकिलें (कीमत करीब 2.50 लाख रुपये) जब्त की हैं। कुल जब्ती की कीमत 3.55 लाख रुपये आंकी गई है।

दूसरे जिलों से जुआ खेलने पहुंचे थे आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में स्थानीय लोगों के साथ-साथ मुंगेली और बिलासपुर जिले के निवासी भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • युगल किशोर साहू (41), ग्राम एरमशाही।

  • बिन्दा प्रसाद कुर्रे (59), ग्राम डिघोरा, मुंगेली।

  • रामनारायण कश्यप (35), मारो।

  • शत्रुहन घृतलहरे (32), ग्राम झिलगा।

  • विश्वप्रताप वर्मा (30), जलसो, बिलासपुर।

  • देवकांत द्विवेदी (38), सेमरताल, बिलासपुर।

  • रिजवान खान (46), सरगांव, मुंगेली।

जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow