Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामलला दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रबल प्रताप जूदेव ने किया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • अयोध्या धाम के लिए निःशुल्क यात्रा, छत्तीसगढ़ सरकार की सौगात

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत प्रदेशवासियों को निःशुल्क यात्रा का सौगात दी गई। इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ बिलासपुर रेलवे स्टेशन से हुआ, जहाँ प्रबल प्रताप जूदेव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के भक्तजनों को अयोध्या धाम स्थित रामलला के दर्शन का अवसर प्रदान करना है।

छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इस यात्रा को संभव बनाया। योजना के अंतर्गत भक्तों को निशुल्क यात्रा का प्रबंध किया गया है, जिससे उन्हें अयोध्या धाम तक पहुँचने और रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सनातन धर्म के संरक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस धार्मिक यात्रा को जीवन में विशेष महत्व दिया और प्रभु श्री राम से सभी की मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment