दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
राजीव नगर के वार्ड नंबर 100 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज वर्ष 2024 के अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 117वां संस्करण पूर्व सभापति दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति में सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में हाल ही में संपन्न हुए बस्तर ओलंपिक और वहां की समृद्ध संस्कृति का उल्लेख किया। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया और प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता विकास ताम्रकार के निवास पर आयोजित किया गया। इसमें भाजपा बूथ अध्यक्ष मंजूषा तिवारी, विकास ताम्रकार, छगन लाल साहू, राधा चंद्राकर, चंचल तिवारी, सुनीता देवांगन, मंजू चंद्राकर, और संजीता ताम्रकार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में की प्रेरणादायक चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल क्षेत्र में बंदूक की खामोशी के बाद खेलों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक की गूंज अब देश और दुनिया में सुनाई दे रही है, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माण के 75वें वर्ष का महत्व भी बताया और देशभर में विविध आयोजनों की अपील की। साथ ही, आगामी वर्ष के लिए तीर्थ महाकुंभ, उन्नत खेती और अन्य प्रेरक विषयों पर प्रकाश डाला।
कार्यकर्ताओं ने ली अनुकरणीय संदेश अपनाने की शपथ
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उठाए गए विषयों को गौर से सुनते हुए उनके संदेशों का अनुकरण करने का संकल्प लिया।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf”]










