Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में S.I. भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की इच्छा मृत्यु की मांग, गृहमंत्री के बंगले के बाहर धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • छह साल से अटके परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा
  •  ‘S.I. करे या इच्छा मृत्यु दें’ की तख्तियों के साथ प्रदर्शन

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सब इंस्पेक्टर (S.I.) भर्ती परीक्षा-2018 के अभ्यर्थियों ने आज गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरना दिया। ये अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर इस कदर आक्रोशित हो गए हैं कि वे अब इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर से पहुंचे और गृहमंत्री के सिविल लाइन स्थित बंगले के बाहर रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यह परीक्षा वर्ष 2018 में आयोजित की गई थी, लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी अब तक कोई परिणाम जारी नहीं किया गया है। निराश और हताश अभ्यर्थी गुस्से में हाथों में तख्तियां लेकर बैठे हैं, जिन पर लिखा है, ‘S.I. करे या इच्छा मृत्यु दें।’ उनका कहना है कि सरकार स्पष्ट करे कि वह रिजल्ट जारी करेगी या नहीं, और यदि नहीं, तो उन्हें इच्छा मृत्यु प्रदान की जाए।

गृहमंत्री के बंगले के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ और उनके गुस्से को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। यह धरना और प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से ये अभ्यर्थी विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन छह साल बाद भी उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment