24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोक कला को सहेजने कलाकारों को हर साल मिलेगी आर्थिक मदद

शेयर करें

OM Darpan

Aug 06, 2026 03:13 am 769 views
लोक कला को सहेजने कलाकारों को हर साल मिलेगी आर्थिक मदद

रायपुर (ओम दर्पण न्यूज)। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 के अंतर्गत प्रदेश के लोक कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इस योजना के तहत चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक लोक कलाओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना, कलाकारों का सम्मान बढ़ाना तथा कला दलों के सतत विकास को नई गति प्रदान करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ये कलाकार कर सकेंगे आवेदन (पात्रता)

योजना के अंतर्गत निम्नलिखित विधाओं से जुड़े कलाकार अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं:

  • नृत्य-संगीत और लोक नाट्य

  • लोकगाथा और छत्तीसगढ़ी गीतकार

  • वाद्ययंत्र वादक और शिल्प कलाकार

  • छत्तीसगढ़ी पाक कला (पारंपरिक व्यंजन)

  • छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला (श्रृंगार)

आवेदन की शर्तें और आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 का लाभ केवल उन्हीं कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है।

  • योजना के तहत पात्र कलाकारों का 'चिन्हारी पोर्टल' (Chinhari Portal) में पंजीयन होना अनिवार्य है।

  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा।

  • आवेदन के साथ बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी (IFSC) कोड तथा पैन कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी।

  • प्रोत्साहन राशि एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे। आवेदन प्रपत्र संस्कृति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.cgculture.in) पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय से भी प्रपत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।

आवेदन भेजते समय लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से "मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026" लिखा होना आवश्यक है। प्राप्त सभी प्रविष्टियों का परीक्षण एक विशेष समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय ही अंतिम एवं मान्य होगा।

आवेदन भेजने का पता:

संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय,

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, व्यावसायिक परिसर,

द्वितीय तल, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर (छत्तीसगढ़) – 492018

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924170253421

विज्ञापन

Advertisement