भिलाई में 18 जुलाई से सजेगा आकर्षण एग्जिबिशन 2026: नेहरू नगर के राधा कृष्ण मंदिर में बिखरेगी अजरक कलेक्शन की छटा
OM Darpan
Jul 17, 2026 07:32 am
319 views
17 Jul 2026
भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।
लायंस क्लब भिलाई ग्रेट पूर्व के तत्वावधान में इस वर्ष भी 'आकर्षण एग्जिबिशन 2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रदर्शनी 18 और 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें फैशन और संस्कृति का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। आयोजन स्थल नेहरू नगर ईस्ट स्थित राधा कृष्ण मंदिर को बनाया गया है।
अजरक कलेक्शन रहेगा मुख्य आकर्षण
इस वर्ष एग्जिबिशन में रोजलीना बुटीक (Rozleena Boutique) अपनी विशेष 'अजरक कलेक्शन' (AJRAK COLLECTION) के साथ शिरकत कर रहा है। बुटीक द्वारा अजरक प्रिंट की साड़ियों और एथनिक कलेक्शन का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक निर्धारित है।उद्यमियों के लिए स्टॉल बुकिंग खुली
आयोजकों ने शहर के सभी उद्यमियों और विक्रेताओं को इस मंच का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। विक्रेता अपने बेहतरीन उत्पादों के साथ स्टॉल लगाकर बाजार में अपनी नई पहचान बना सकते हैं। लायंस क्लब के पदाधिकारियों के अनुसार, इच्छुक विक्रेता स्टॉल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 6263883071 पर संपर्क कर सकते हैं। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि जनता की उपस्थिति इस आयोजन को और भी खास बनाएगी। नेहरू नगर ईस्ट स्थित राधा कृष्ण मंदिर में होने वाली इस प्रदर्शनी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।यह भी पढ़ें: सिटी डेवलपमेंट प्लान के सुझाव हेतु संगोष्ठी का आयोजन
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन