18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम विष्णुदेव साय ने 12 करोड़ के नए संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण

शेयर करें

OM Darpan

Nov 16, 2025 01:17 am 201 views
सीएम विष्णुदेव साय ने 12 करोड़ के नए संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण

  • अरपा नदी किनारे ढाई एकड़ में बना है तीन मंजिला भवन

  •  अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए भी विशेष सुविधाएं

बिलासपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अरपा नदी के तट पर लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण किया गया है। यह नया कार्यालय परिसर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन मंजिला भवन में 22 से अधिक कक्ष

जानकारी के अनुसार, इस नए कार्यालय भवन का निर्माण बेसमेंट सहित तीन मंजिलों (भूतल तथा प्रथम तल) में किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल पर 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किया गया है। इसी प्रकार, प्रथम तल पर 12 कक्ष, एक हॉल और अलग से प्रसाधन की व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों से लेकर अधिवक्ताओं तक का ध्यान

नए भवन में संभागायुक्त एवं अपर आयुक्त के कक्षों के अलावा न्यायालय कक्ष, बैठक कक्ष तथा उपायुक्त (राजस्व), विकास और लेखा अधिकारी के लिए भी कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं। स्टाफ के लिए भी पृथक रूम शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, नए भवन में अधिवक्ताओं और अपने काम के लिए आने वाले पक्षकारों की सुविधाओं का भी समुचित ध्यान रखा गया है।

लोकार्पण में कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, महापौर पूजा विधानी, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918131917345

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement