25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कबीरधाम में 3 बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा

शेयर करें

OM Darpan

Aug 10, 2026 04:25 am 576 views
कबीरधाम में 3 बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा
 
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेउर गाँव पहुंचकर किरण, ज्योति और सुमन महोबिया को दी बधाई, घर पर की थी ऑनलाइन तैयारी

  कबीरधाम। कबीरधाम जिले के नेउर गाँव की 3 बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने एक साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट उत्तीर्ण की है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेउर पहुँचकर तीनों छात्राओं और उनके माता-पिता भगवती महोबिया व राम महोबिया से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। शर्मा ने कहा कि एक ही परिवार की 3 बहनों का एक साथ सफल होना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। मुलाकात के दौरान शर्मा ने छात्राओं से उनकी स्कूली पढ़ाई, नीट की तैयारी और काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर पूरी लगन से पढ़ाई करने और माता-पिता के सपने पूरे करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

▬ घर पर की ऑनलाइन तैयारी ▬

तीनों बहनों ने घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से नीट की तैयारी की। ज्योति और सुमन ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोड़ला से पढ़ाई कर पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है। वहीं बड़ी बहन किरण ने सरस्वती शिशु मंदिर पांडातराई से पढ़ाई की और अपने दूसरे प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की।

▬ समाज की सेवा का निर्देश ▬

शर्मा ने छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के बाद अच्छे संस्थानों में कार्य कर अनुभव प्राप्त करें। उन्होंने समाज और क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव बनाए रखने और अपनी शिक्षा का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सेवा में करने की सलाह दी, ताकि स्थानीय लोगों को भी उनकी सफलता का लाभ मिल सके।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926044004881

विज्ञापन

Advertisement