7 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंगापुर दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ को मिला 43,600 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक निवेश

शेयर करें

OM Darpan

Oct 07, 2026 09:51 pm 2,076 views
सिंगापुर दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ को मिला 43,600 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक निवेश


रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर यात्रा के बाद रायपुर लौट आया है। इस दौरे में प्रदेश को 43,600 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह किसी एक विदेश यात्रा के दौरान राज्य को मिला अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डेटा सेंटर और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े सौदे

सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल ने 100 मेगावाट क्षमता का कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित आधुनिक डेटा सेंटर विकसित करने के लिए 41,750 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं, सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी ने सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज के लिए 1,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा, वैलेंसी इंटरनेशनल को 350 करोड़ रुपये के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण हब की स्थापना के लिए आमंत्रित किया गया है, जिससे किसानों को वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


युवाओं के कौशल विकास पर अहम समझौता

भविष्य के उद्योगों के लिए युवाओं को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर की संस्था आईटीई एजुकेशन सर्विसेस के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके तहत उद्योगों की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार कर युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर विकसित किए जाएंगे।


सिंगापुर फोरम में दिखा राज्य का दम

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम में भागीदारी के लिए देश से केवल छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया गया था। इस फोरम में मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक की तथा सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से सौजन्य भेंट कर द्विपक्षीय संबंधों और तकनीकी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।


पर्यटन और हरित विकास को मिलेगी नई गति

नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन विकसित करने के लिए 'गार्डन्स बाय द बे' और नंदनवन जंगल सफारी को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए 'मंडाई वाइल्डलाइफ ग्रुप' के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा राज्य की वैश्विक निवेश यात्रा में बड़ी उपलब्धि है। सरकार इन परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से काम करेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261008042859575

विज्ञापन

Advertisement