मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
OM Darpan
Aug 04, 2026 04:16 am
435 views
04 Aug 2026
-
जिला खनिज न्यास निधि से 19.65 लाख की लागत से जनहित में उपलब्ध कराई गई विशेष सुविधा
-
विधायक अनुज शर्मा और स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में एम्बुलेंस का हुआ विधिवत संचालन शुरू
आपात स्थिति में मिलेगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह नई एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अस्पतालों के उन्नयन, आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उनके अनुसार जनस्वास्थ्य से जुड़े प्रयासों को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।डीएमएफ मद से 19.65 लाख का प्रावधान
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से लगभग 19 लाख 65 हजार रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस प्रदान की गई है। यह एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा को सौंपी गई है, जहां से इसका चौबीसों घंटे संचालन होगा। यह सुविधा गंभीर मरीजों को रेफरल अस्पतालों तक सुरक्षित पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।जरूरी खबरें
विज्ञापन