2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांधी और शास्त्री जयंती पर दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

शेयर करें

OM Darpan

Oct 02, 2026 10:00 pm 656 views
गांधी और शास्त्री जयंती पर दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दोनों महापुरुषों के विचारों को बताया देश के विकास और सुशासन का आधार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली/रायपुर।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की भावना निहित थी। उनका जीवन सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।


जय जवान-जय किसान का मंत्र आज भी प्रासंगिक


पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका दिया ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों तथा किसानों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करता है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्श जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003034913767

विज्ञापन

Advertisement