2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जियो प्लेटफॉर्म्स का बड़ा धमाका: 21 अक्टूबर को आ सकता है आईपीओ, तैयारियां पूरी

शेयर करें

OM Darpan

Oct 03, 2026 03:54 am 363 views
जियो प्लेटफॉर्म्स का बड़ा धमाका: 21 अक्टूबर को आ सकता है आईपीओ, तैयारियां पूरी

19 से एंकर निवेशकों के लिए बुकिंग, कर्ज चुकाने में होगा रकम का इस्तेमाल

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल होल्डिंग कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने त्योहारों से ठीक पहले बाजार में बड़ा धमाका करने का संकेत दिया है। सीएनबीसी टीवी-18 के अनुसार, रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी 21 अक्टूबर को अपना आईपीओ आम निवेशकों के लिए बाजार में उतार सकती है। इससे पहले कंपनी ने साल 2026 में ही आईपीओ लाने का संकेत दिया था।


सामने आई जानकारी के अनुसार, एंकर निवेशकों के लिए 19 अक्टूबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी, जबकि 21 से 23 अक्टूबर तक सभी निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। माना जा रहा है कि 28 अक्टूबर को शेयर बाजार के एक्सचेंज पर इसकी लिस्टिंग करा दी जाएगी। कंपनी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू निवेशकों (DIIs) दोनों से ही इस आईपीओ को लेकर काफी सकारात्मक फीडबैक मिला है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेंगी अंतिम तारीखें

मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये तारीखें फिलहाल शुरुआती अनुमान के तौर पर तय की गई हैं। आईपीओ के बाजार में उतरने का अंतिम फैसला पूरी तरह ग्लोबल डेवलपमेंट और शेयर बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगा। हालांकि, बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने प्रक्रिया से जुड़े लगभग सभी काम पूरे कर लिए हैं और जरूरी मंजूरियां भी दे दी हैं। उल्लेखनीय है कि जियो प्लेटफॉर्म्स ने बीते जून में सेबी के पास डीआरएचपी (DRHP) जमा कराया था, जिस पर 28 अगस्त को अप्रूवल मिल गया था।


कर्ज मुक्त होने पर कंपनी का मुख्य फोकस

फ्रेश इश्यू होगा आईपीओ

जियो का यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयर आधारित होगा। यानी मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे, बल्कि कंपनी नए शेयर जारी कर फंड जुटाएगी।


27,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने की योजना

कंपनी से मिले संकेतों के मुताबिक, आईपीओ से प्राप्त रकम का अधिकांश हिस्सा कर्ज उतारने में इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल रिलायंस जियो इन्फोकॉम पर करीब 27,500 करोड़ रुपये का कर्ज है। बकाया राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में होगा।


फिलहाल कंपनी ने फाइनल साइज, प्राइस बैंड और वैल्यूएशन का खुलासा नहीं किया है। आने वाले हफ्तों में निवेशकों के फीडबैक और बाजार के रुख के आधार पर इसकी घोषणा की जा सकती है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003044927267

विज्ञापन

Advertisement