16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा रिसाली मंडल में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न

OM Darpan

Jun 08, 2026 06:52 pm 211 views
भाजपा रिसाली मंडल में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न

भाजपा रिसाली मंडल सेवा पखवाड़ा स्वच्छता कार्यक्रम रूआबांधा

दुर्ग (ओम दर्पण न्यूज)।

भाजपा रिसाली मंडल में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रदेश भाजपा, जिला भाजपा और रिसाली मंडल के प्रभारी शिवेंद्र परिहार के निर्देशानुसार रिसाली मंडल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 रूआबांधा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 12 साल बेमिसाल के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को याद करते हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “सेवा ही स्वच्छता है” का नारा दिया गया। इस दौरान भाजपा रिसाली मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

स्वच्छता कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, महामंत्री दशरथ साहू, महामंत्री गुड्डू झा, उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, मंत्री तरसेम कौर, राजेश्वरी पसीने, प्रेमचंद साहू, धनेश्वरी नेताम, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला दास, खिलेश्वरी धलेन्द्र शामिल हुए। इसके साथ ही पार्षद सविता ढ़वस, पार्षद सारिका साहू, पार्षद शीला नारखेडे़, पार्षद धर्मेंद्र भगत, स्नेहल, डॉ. अनुपम गोस्वामी, करूणा कुठारे, उषा साहू, श्वेता यादव, संध्या वर्मा, बबीता किला, पुष्प लता देशमुख, बसंती साहू, अंजू यादव, सीमा यादव और राधिका अग्रहरि उपस्थित रहीं।

सेवा ही स्वच्छता का दिया संदेश

कार्यक्रम में विकास कुलश्रेष्ठ, जग्गू यादव, संतोष चौधरी, प्रवीण सिंह राजपूत, विक्रांत, नारायण सिंह राजपूत, हीरालाल सिंन्हा, पुनीत यादव, केपी बघेल, रविकांत ठाकुर, संतोष कुमार, गोविंद प्रसाद चौबे और बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल के सदस्य, वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता को सेवा से जोड़ते हुए भाजपा रिसाली मंडल ने स्वच्छता का संदेश दिया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917034045963

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 348