भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को दी शिकस्त, रायगढ़ की तीन खिलाड़ियों ने जीता कांस्य
OM Darpan
Sep 03, 2026 10:29 pm
373 views
03 Sep 2026
-
कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सिंगापुर को हराकर हासिल किया तीसरा स्थान
सिंगापुर को हराकर जीता ब्रॉन्ज
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। टीम की इस सफलता में जिले की तीनों खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
ओ.पी. चौधरी ने सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की सफलता को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।जरूरी खबरें
विज्ञापन