चितवन वृद्धाश्रम में जेसीआई सदस्यों ने बांटी खुशियां, बुजुर्गों संग बिताए यादगार पल
OM Darpan
Jul 18, 2026 10:06 am
300 views
18 Jul 2026
रायपुर।
जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा 16 जुलाई 2026 को चितवन वृद्धाश्रम का भ्रमण आयोजित किया गया। इस खास मौके पर नेशनल वाइस प्रेसिडेंट (एरिया-F) जेवाईपी यशस्विनी मुख्य अतिथि और ज़ोन प्रेसिडेंट (ज़ोन-27) जेएफपी सीए प्रणव लाठ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।
पूरा आयोजन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन, मैक) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व चैप्टर इंचार्ज जेसी डॉ. ऋषि पांडेय, चैप्टर प्रेसिडेंट जेसी अर्क पीयूष पांडेय और चैप्टर सेक्रेटरी जेसी अनंत दुबे ने किया। इस दौरान जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के सदस्यों ने चितवन वृद्धाश्रम के दादा-दादी के साथ काफी समय बिताया। सभी ने उनसे आत्मीय बातचीत की, उनके जीवन के अनुभव सुने और उनके साथ कई यादगार पल साझा किए। इस दौरान पूरे वृद्धाश्रम परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल नजर आया।
सदस्यों और अतिथियों ने दादा-दादी के साथ मिलकर विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया और डांस जैसी मनोरंजक गतिविधियों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आपसी स्नेह और अपनापन और अधिक प्रगाढ़ हुआ। मुख्य अतिथि जेवाईपी यशस्विनी और विशिष्ट अतिथि जेएफपी सीए प्रणव लाठ ने अपने संबोधन में सदस्यों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक और संवेदनशील कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: सदभावना वृद्धाश्रम राजकोट: 5000 बुजुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा निःशुल्क वृद्धाश्रम
यह भी पढ़ें: सर्व यादव समाज ने पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक संबल
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन