15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

'URVISH 2026': इंदौर में जुटेगा लायंस क्लब का राष्ट्रीय महाधिवेशन, समाज सेवा और नेतृत्व पर होगा महामंथन

OM Darpan

May 18, 2026 08:10 am 350 views
'URVISH 2026': इंदौर में जुटेगा लायंस क्लब का राष्ट्रीय महाधिवेशन, समाज सेवा और नेतृत्व पर होगा महामंथन

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। 

लायनिज़्म की सेवा, नेतृत्व और मानवता के उच्च आदर्शों को समर्पित 'लायंस क्लब इंटरनेशनल' के तहत लायंस मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 का 9वां वार्षिक अधिवेशन “URVISH 2026” आगामी 23 और 24 मई 2026 को इंदौर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय आयोजन विजय नगर स्थित संगीत कला अकादमी में संपन्न होगा।

यह प्रतिष्ठित अधिवेशन लायनिज़्म के सेवा कार्यों, नेतृत्व विकास और संगठनात्मक मजबूती को दिशा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इस महाधिवेशन में देशभर से लायंस सदस्य, पदाधिकारी और समाजसेवी हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, अधिवेशन में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से लगभग 2000 से अधिक डेलीगेट्स के शामिल होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ये दिग्गज बढ़ाएंगे कार्यक्रम की शोभा 

अधिवेशन के मुख्य अतिथि (चीफ गेस्ट) एवं की-नोट स्पीकर के रूप में इंटरनेशनल सेकंड वाईस प्रेसिडेंट लायन डॉ. मनोज शाह शिरकत करेंगे। उनके साथ पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन प्रवीण छाजेड़, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन विजय राजू और इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन रमेश प्रजापति भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस अधिवेशन की शोभा बढ़ाएंगे।

तिलोकचंद बरड़िया बने ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन (PMJF) लायन मनीष शाह ने प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं वरिष्ठ सदस्य लायन तिलोकचंद बरड़िया को सौंपी है। उन्हें अधिवेशन का 'ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन' नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर लायन तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि “URVISH 2026” केवल एक वार्षिक अधिवेशन नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और नेतृत्व का एक विराट महाकुंभ होगा। यहां सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर व्यापक मंथन किया जाएगा। यह अधिवेशन लायनिज़्म की मूल भावना— “We Serve” —को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

दो दिनों तक चलेंगे ये विशेष सत्र

आयोजन समिति ने बताया कि दो दिवसीय इस अधिवेशन में विभिन्न लायंस क्लबों द्वारा संचालित सेवा परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, नेतृत्व विकास सत्र, प्रेरणादायी उद्बोधन, सामूहिक विचार-विमर्श और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। यह आयोजन लायंस सदस्यों के लिए अपने अनुभव साझा करने, नए विचारों को अपनाने और समाज सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916030510639

विज्ञापन

Advertisement