20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गनिता बोदले की रक्षाबंधन की खुशियां हुई दोगुनी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कहा शुक्रिया

शेयर करें

OM Darpan

Aug 26, 2026 01:30 am 559 views
गनिता बोदले की रक्षाबंधन की खुशियां हुई दोगुनी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कहा शुक्रिया
 
  • मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की लाभार्थी गनिता बोदले ने 30वीं किस्त मिलने पर जताया आभार, कहा- विष्णु भैया का बहुत धन्यवाद

✍️ विशेष संवाददाता मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी | छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में एक बड़ी भूमिका निभा रही है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम एकटकन्हार की निवासी गनिता बोदले के लिए इस बार का रक्षाबंधन बेहद खास हो गया है। योजना के तहत मिली 30वीं किस्त की राशि ने उनके त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें 'विष्णु भैया' कहकर धन्यवाद दिया है।

*** परिवार के लिए आर्थिक संबल बनी योजना ***

गनिता बोदले ने बताया कि महतारी वंदन योजना के जरिए उन्हें हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि नियमित रूप से मिल रही है। इस राशि का इस्तेमाल वह अपनी घरेलू जरूरतों, परिवार के खर्चों और अपनी छोटी बेटी की देखभाल के लिए करती हैं। गनिता के पति पेशे से ड्राइवर हैं, ऐसे में योजना से मिलने वाली यह राशि उनके परिवार के लिए आर्थिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण जरिया साबित हो रही है।

*** त्योहार के समय मिली बड़ी राहत ***

रक्षाबंधन से ठीक पहले खाते में 30वीं किस्त पहुंचने पर गनिता ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि इस पैसे से वह अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। गनिता के अनुसार, तीज-त्योहारों के अवसर पर मिलने वाली यह राशि महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है और छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार होती है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल दिया है और यह राशि उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा है।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921040711996

विज्ञापन

Advertisement