गनिता बोदले की रक्षाबंधन की खुशियां हुई दोगुनी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कहा शुक्रिया
OM Darpan
Aug 26, 2026 01:30 am
560 views
26 Aug 2026
-
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की लाभार्थी गनिता बोदले ने 30वीं किस्त मिलने पर जताया आभार, कहा- विष्णु भैया का बहुत धन्यवाद
*** परिवार के लिए आर्थिक संबल बनी योजना ***
गनिता बोदले ने बताया कि महतारी वंदन योजना के जरिए उन्हें हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि नियमित रूप से मिल रही है। इस राशि का इस्तेमाल वह अपनी घरेलू जरूरतों, परिवार के खर्चों और अपनी छोटी बेटी की देखभाल के लिए करती हैं। गनिता के पति पेशे से ड्राइवर हैं, ऐसे में योजना से मिलने वाली यह राशि उनके परिवार के लिए आर्थिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण जरिया साबित हो रही है।*** त्योहार के समय मिली बड़ी राहत ***
रक्षाबंधन से ठीक पहले खाते में 30वीं किस्त पहुंचने पर गनिता ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि इस पैसे से वह अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। गनिता के अनुसार, तीज-त्योहारों के अवसर पर मिलने वाली यह राशि महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है और छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार होती है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल दिया है और यह राशि उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा है।जरूरी खबरें
विज्ञापन